Vol. 15, Issue 1 & 2
Join with usResearch JournalPublish your ResearchResearch Database
Free Website Counter
Vol. 15, Issue 1 & 2

Vol.15, Issue 1 & 2

SHODH SANCHAYAN

Vol.15, Issue.1 & 2, 15 Jul, 2024

ISSN  2249 – 9180 (Online)

Bilingual (Hindi & English)
Half Yearly

Print & Online

Dedicated to interdisciplinary Research of Humanities & Social Science

An Open Access INTERNATIONALLY INDEXED PEER REVIEWED REFEREED RESEARCH JOURNAL and a complete Periodical dedicated to Humanities & Social Science Research.

मानविकी एवं समाज विज्ञान के मौलिक एवं अंतरानुशासनात्मक शोध पर  केन्द्रित (हिंदी और अंग्रेजी)

If you don't have Walkman Chanakya on your computer, you will see junk characters, wherever article Text would be in Hindi. For downloading Hindi Fonts, you may please click on

http://www.shodh.net/media/hindifont.zip

Save the fonts files CHANAKBI.PFB, CHANAKBI.PFM, CHANAKBX.PFB, CHANAKBX.PFM, CHANAKIX.PFB, CHANAKIX.PFM, CHANAKYA.PFB, CHANAKYA.PFM, CHANAKYB.PFB, CHANAKYB.PFM, CHANAKYI.PFB andCHANAKYI.PFM into c:\windows\fonts directory.

Once the font is added to your system, you can see the text in Hindi using any browser like Netscape (ver 3 and above), Internet explorer etc.

(हिन्दी शोध आलेखों को पढ़ने के लिए इस वेब ठिकाने के Quick Links मेनू से हिन्दी फॉण्ट डाउनलोड करें और उसे अनजिप (unzip) कर अपने कंप्यूटर के कण्ट्रोल पैनल के फॉण्ट फोल्डर में चस्पा (Paste) करें.)

Index/अनुक्रम

Download Pdf of Print copy

 

साहित्य और कला किसी भी राष्ट्र की अमूल्य मानवीय संपदा हैं, जिनकी उपेक्षा करके राष्ट्र के विकास की समुचित रूपरेखा नहीं बनाई जा सकती। लोक की जातीय जागरूकता हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रमाण है, और उसका अध्ययन-विवेचन राष्ट्रीयता की लोक-अवधारणा को पुष्ट करता है। इस क्रम में आदिवासी लोक की अवधारणा पर विचार करना अनिवार्य प्रतीत होता है। लोकगीतों का अध्ययन इस अभिप्राय से किया जाना चाहिए कि लोक-संस्कृति और उसकी कला उस माँ की तरह हैं, जिसकी गोद में हमारा लालन-पालन हुआ है; इसलिए लोकगीत हमें माँ की वाणी की तरह प्रतीत होते हैं। "माता भूमौ पुत्रोऽहं पृथिव्याः" की भावना का उद्गार भी यहीं मिलता है, जिसमें पृथ्वी गाती है, प्रकृति गाती है और मनुष्य की आत्मा ध्वनित होती है। इसी कारण लोकगीत को राष्ट्रजीवन की सत्यकथा के अनुसंधान का प्रामाणिक माध्यम माना जाता है। उसका मधुर स्वर हमें सहज ही अपनी ओर खींच लेता है, मानो बचपन की स्मृतियाँ हमें अपनी माँ की ओर बुला रही हों। माँ के श्रम,गीत-संगीत, जीवन की लय और गति का साक्षात्कार लोकगीतों में होता है। इसी परिप्रेक्ष्य में बैगा लोकगीतों में निहित मातृशक्ति और स्त्री-सौष्ठव को समझने का प्रयास किया गया है। बैगा धरती को माता मानता है और उसकी पूजा करता है। बैगा को "प्रकृति-पुत्र" भी कहा जाता है। प्रस्तुत शोध-पत्र में बैगा लोकगीतों में अभिव्यक्त स्त्री-जीवन को समझने का प्रयास किया गया है।

This paper provides a detailed evaluation of the industrial development status in Uttar Pradesh. Despite impressive growth, the industrial sector remains largely dominated by low technological intensive areas such as food processing. The growth rate of large-scale industries employing more than 5000 workers has been sluggish. Additionally, the industrial sector has become increasingly capital-intensive, with investment growth outpacing labour employment growth. While this shift aligns with the technological sophistication of products, it necessitates absorbing the expanding labour force through intensive and extensive industrial growth. Regression analysis indicates that the industrial sector in Uttar Pradesh leans more towards capital intensity than labour intensity. Although capital deepening promotes scale upgrading and technological advancement, given the abundance of labour in the economy, it is crucial for industries to prioritize absorbing more labour than capital.

साहित्य जब-जब अपने लिए नये प्रतिमान, प्रस्थान निर्मित करता है। तब-तब आलोचक आलोचना की नई राह बनाने लगता है। विजयमोहन सिंह आलोचना की नई प्रवृत्तियों के प्रवर्तक हैं | वे हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल के शताधिक वर्षों के इतिहास को एक आलोचक की हैसियत से परखते हैं तथा साहित्य आनुवंशिकी के गुणसूत्रों का विवेचना करते हैं | उसके आधार पर साहित्य के नये प्रस्थानों, नई संभावनाओं, बदलावों की गति को दर्ज करते हैं। वे नामवर सिंह, धनंजय वर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, देवीशंकर अवस्थी के बाद बड़े कथा आलोचक हैं | विजयमोहन आलोचक के साथ-साथ कथाकार भी हैं | विजयमोहन सिंह अपने आलोचना कर्म की परख से साहित्य के बड़े व्यास की पड़ताल करते हैं।

प्रकृति और मनुष्य का आत्मीय सह-सम्बन्ध भारतीय परम्परा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भारतीय आध्यात्मिक परम्परा को आत्मसात करने वाले रचनाकार इस विषय पर गम्भीर हैं। आधुनिक युग में शनैः शनैः साहित्य में मनुष्य और प्रकृति का संबंध परिवर्तित होता रहा है। जहाँ छायावादी कवियों में प्रकृति स्वच्छन्द रूप में है तो वहीं अज्ञेय समकालीन कविता के सन्दर्भ में प्रकृति पर मनुष्य के नियन्त्रण की बात कहते है। पुनः प्रगतिशील कवियों ने प्रकृति पर मनुष्य को रागात्मकता के सूत्र में बाँधा। समकालीन कवि विनोद कुमार शुक्ल की कविताओं में जहाँ प्रकृति उनकी अभिव्यक्ति का सशक्त हथियार बनता है तो वहीं प्रकृति के ह्रास, आदिवासी समुदायों का प्रकृति प्रेम, मशीनीकरण और कटते पेड़, बिखरते घोंसले, खराब हवा जैसे समकालीन द्वन्द्वों के सन्दर्भ में प्रकृति को देखते हैं।

The New Education Policy 2020 was introduced by India's large number of unemployed youth in the twenty-first century. It aims to establish an education system that is significantly student-centric, vocationally oriented, and focused on improving skill development in order to transform the future of India's youth. With its five pillars—the economy, infrastructure, the system, a dynamic population, and demand-fulfilling youth—NEP is a crucial component of Atmanirbhar Bharat. With the goal of transforming knowledge both domestically and internationally as a powerhouse, NEP 2020 represents a substantial overhaul in India's educational system. Another term used by NEP is "Golden Education Policy of Youth Empowerment." The goal of NEP is to give everyone access to high-quality education. Students can select courses from different faculties. Thanks to accessibility, affordability, accountability, quality, and equity (A3QE) and a multidisciplinary approach, which encourages a more comprehensive education and introduces youth empowerment. With an emphasis on improving youth employment, skills, and entrepreneurship, NEP revolutionizes India's educational system. through incorporating and encouraging a heterogeneous teaching methodology. NEP 2020 aims to reduce youth unemployment and foster social mobility by giving India's youth the skills they need to prosper in a complex, interconnected society. India's youth could be empowered by NEP 2020 and become globally competitive. contributors to the nation's economic development and growth.

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जिसकी आत्मा गाँवों में बसती है। प्राचीनकाल से भारत में 'ग्राम्य संस्कृति' का बोलबाला रहा है तथा यहाँ की ग्राम्य व्यवस्था में ग्राम पंचायतें प्रभावी भूमिका निभाती रही हैं। न सिर्फ प्राचीन भारत के गणराज्यों में ग्राम पंचायतें विद्यमान थीं बल्कि राजतंत्रात्मक राज्यों में भी पंचायतों का अस्तित्व था। ये ग्राम पंचायतें कृषि, व्यापार एवं उद्योग आदि के विकास का ध्यान रखती थीं और सामान्य प्रशासन में इनकी महत्वपूर्ण भागीदारी थी। भारत जैसे संघात्मक शासन प्रणाली से युक्त देश में स्थानीय स्वशासन (ग्रामीण एवं नगरीय) की अवधारणा त्रिस्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था का अपरिहार्य अंग है। संघीय स्तर पर केंद्र सरकार, प्रांतीय स्तर पर राज्य सरकार एवं स्थानीय स्तर पर स्थानीय शासन जनसाधारण की मूलभूत एवं वांछनीय आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। पंचायती राज को वर्तमान में भारत के संविधान में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के माध्यम से संवैधानिक स्तर प्रदान किया गया है, पंचायती राजव्यवस्था भारतीय जनमानस के पटल पर विराजित रही है। लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण एवं पंचायती राज और सहकारिता दोनों एक-दूसरे के पर्याय हैं। लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के द्वारा स्थानीय शासन के कार्यों एवं निर्णयों में जन सहभागिता को सुनिश्चित करती है। यह शोध मुख्यतः पंचायती राज के उद्भव विकास, सहकारिता, लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण तथा भारतीय लोकतंत्र में जनभागीदारी पर केंद्रित है।

महात्मा गांधी ने कहा था, "भारत की आत्मा गांवों में बसती है।" यह कथन केवल एक विचार नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की वास्तविक पहचान है। एक सशक्त और समावेशी लोकतंत्र की कल्पना तब तक अधूरी है, जब तक शासन और अर्थव्यवस्था की बागडोर आम आदमी के हाथों में न हो। इसी उद्देश्य की पूर्ति और लोकतंत्र को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भारतीय व्यवस्था में दो सबसे मजबूत स्तंभों को स्थापित किया गया है- 'पंचायती राज' और 'सहकारिता'। जहां 'पंचायती राज' सत्ता के विकेंद्रीकरण और जमीनी स्तर पर राजनीतिक भागीदारी का प्रतीक है, वहीं 'सहकारिता' आर्थिक लोकतंत्र और सामूहिक विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। ये दोनों संस्थाएं एक सिक्के के दो पहलुओं की तरह हैं, यदि पंचायती राज का लक्ष्य 'ग्राम स्वराज' (राजनीतिक स्वतंत्रता) है, तो सहकारिता का लक्ष्य 'आर्थिक स्वावलंबन' है। भारतीय संविधान के 73वें संशोधन ने जहां पंचायतों को संवैधानिक दर्जा देकर गांवों को शासन की एक मजबूत इकाई बनाया, वहीं 97वें संशोधन ने सहकारी समितियों के गठन को मौलिक अधिकार का हिस्सा बनाकर आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा दी। प्रस्तुत लेख में हम यह विश्लेषण करेंगे कि कैसे पंचायती राज और सहकारिता का अद्भुत समन्वय भारत को न केवल एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाता है, बल्कि इसे सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता के पथ पर भी अग्रसर करता है।

डॉ॰ नगेंद्र ने अपनी व्यावहारिक आलोचना का प्रारंभ 'सुमित्रानंदन पंत' पुस्तक से किया। एक प्रकार से यह उनकी साहित्य समीक्षा का 'प्रवेश द्वार'(था। अपनी पुस्तक 'आस्था के चरण' भाग-1 में अपनी आलोचना के प्रवेश के सम्बन्ध में वह लिखते हैं" मेरे साहित्यिक जीवन का आरंभ कविता से हुआ। सन् 1932-33 से 1937-38 तक मैं कविता ही लिखता था और अपने सीमित वृत्त के भीतर कवि-रूप में मेरा अपना स्थान बन गया था। वृत्ति से अध्ययनशील होने के कारण अंग्रेजी और हिंदी आलोचना साहित्य का अच्छा ज्ञान मैं अब तक अर्जित कर चुका था, पर निबंध अथवा समीक्षा लिखने की ओर मेरी विशेष रुचि नहीं थी। निबंध परीक्षा के समय ही प्रायः लिखे थे। भाषा पर अधिकार, कविता में प्रवृत्ति होने के कारण, तब भी अच्छा ही था और निबंध का विषय कल्पनात्मक होने पर परीक्षा में अच्छे अंक भी मिल जाते थे, पर कुल मिलाकर निबंध-रचना के प्रति मेरे मन में कोई विशेष उत्साह नही था। विचार प्रधान निबंधों से मुझे डर लगता था और विषय के युक्तियुक्त प्रतिपादन का अभ्यास एकदम नहीं था। आज जब मेरा आलोचक मेरी निबंध कला पर यह आक्षेप करता है कि तर्कपूर्ण प्रतिपादन के प्रति मोह है तो विधि की विडंबना पर मुझे हंसी आती है।

भाषा केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, विचार, ज्ञान, सभ्यता और भावनाओं का स्वरूप है। मानव समाज का विकास भाषा के बिना संभव ही नहीं। जैसे-जैसे समाज में परिवर्तन आया, भाषा भी बदलती गई। भाषा का इतिहास अध्ययन करने पर पता चलता है कि भाषा स्थिर नहीं रहती; वह सतत परिवर्तनशील, ग्रहणशील और नवोन्मेषी होती है। भाषा में आने वाले ये परिवर्तन केवल ध्वनि, शब्द या व्याकरण तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति, समाज, तकनीक और ज्ञान के विकास का प्रतिबिंब हैं।

Political communication has played a crucial role in shaping democratic processes in India since independence in 1947. The evolution of media technologies from print journalism to broadcast media and digital platforms has significantly influenced how political messages are constructed, disseminated, and received by citizens. This study presents a qualitative historical review of political communication in post-independence India, examining how media systems and political actors have interacted across different technological eras. The analysis identifies four major phases in the development of political communication. The dominance of print media during the early decades of independence, the state- broadcasting era from the 1970s to the 1990s, the liberalization of media markets following economic reforms in 1991, and the rise of social media-driven digital politics after 2010. Relying on Agenda Setting Theory, Public Sphere, and the Hybrid Media System. This study analyses the transformation of communication strategies and democratic discourse. Using qualitative content analysis of scholarly literature, and historical media records. This study highlights how political communication in India has shifted from institutional and state-centred narratives to leader-centric and digitally mediated forms of engagement. While digital platforms have enhanced direct communication between political leaders and citizens, they have also introduced challenges such as misinformation and polarization. The study contributes to understanding the historical transformation of political communication in one of the world’s largest democracies.

वृन्दावन लाल वर्मा के लेखन की बात करें तो हिन्दी उपन्यास के विकास में उनका विशेष योगदान रहा है। उनके लेखन में समकालीन समाज की समस्याओं के साथ-साथ ऐतिहासिक उद्धरणों से भी सामाजिक चेतना को जीवंत रखने का प्रयास किया गया है। उनके ऐतिहासिक उपन्यासों में देशप्रेम भरपूर नजर आता है। विशेष रूप से उनके स्त्री पात्रों की बात करें तो वे अपनी मातृभूमि की रक्षा को लेकर दृढ़ संकल्प हैं। देशप्रेम में रची-बसी इन सभी स्त्री पात्रों में लेखक अपनी अंतर्वृत्ति को ही प्रतिकृति के रूप में देखता है। इनके ऐतिहासिक उपन्यासों में बुंदेलखंड का इतिहास प्रमुखता से नजर आता है। 'झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई' उपन्यास में वृन्दावन लाल वर्मा ने देश प्रेम की अभिव्यक्ति को स्त्री पात्रों के माध्यम से बहुत ही मुखरता से उठाया है जहां स्त्री पात्र ही इसकी 'नायक' हैं और मातृभूमि के लिए मर मिटने के लिए अग्रणीय हैं। वहीं दूसरी ओर अपनी प्रजा के प्रति भी संवेदनाएं लिए हुए हैं। एक तरफ देशभक्ति का भाव तो दूसरी तरफ आम जन-मानस के जीवन से जुड़ी आधारभूत आवश्यकताओं के प्रति चिंतित होना भी इनके स्त्री पात्रों में विशेष रूप से नजर आता है।

कृत्रिम बुद्धि अंग्रेजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नाम से जाना जाता है। दुनिया की सबसे एडवांस तकनीक के रूप में प्रसिद्ध है यह एक ऐसी तकनीक है जो मनुष्यों की भांति सोचने और समझने की क्षमता रखती है साथ ही दुनिया की किसी भी समस्या का निराकरण ढूंढने में यह सक्षम है। आज के युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) समाज के लगभग हर क्षेत्र में बदलाव ला रही है, हिंदी साहित्य भी इस तकनीक से अछूता नहीं रहा है। कृत्रिम बुद्धि से साहित्यिक रचना, अनुवाद, आलोचना, शोध, जैसे अनेक क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। यह तकनीक कविता, कहानी और निबंध आदि की रचना में रचनाकारों की सहायता कर रहे हैं। देखा जाए तो हिंदी साहित्य को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में कृत्रिम बुद्धि का महत्वपूर्ण योगदान है।
भाषा की अभिव्यक्ति और मौलिकता संबंधी अवधारणा को कृत्रिम बुद्धि नई दिशा देने का कार्य कर रही है। भारतीय लेखकों को विचारों के खाके तैयार करने, कथा प्लॉट बनाने और लेखन कार्य तेज करने में सक्षम बना रहे हैं। एक नए लेखक, उपन्यासकार अब घर बैठे चैट जीपीटी के माध्यम से किसी भी रचना की रूपरेखा तैयार कर सकता है, संवाद और विवरण को आसान भाषा में तैयार कर सकता है, साथ ही पांडुलिपि की भाषा को निखार सकता है। फलस्वरूप, लिखावट की गति तेज हुई। व्याकरण प्रूफरीडिंग में सक्षम हैं, जिससे लेखन-कार्य की गुणवत्ता बेहतर हुई है। इसके अलावा, कृत्रिम बुद्धि लेखन त्रुटियों में सुधार करने और खर्चे को कम करने का एक माध्यम बन गया है।

यह लेख 'वैश्वीकरण एवं सूचना प्रौद्योगिकी का हिन्दी कथा साहित्य पर प्रभाव' विषय पर केंद्रित है। इसमें 1990 के दशक से वर्तमान समय तक हिन्दी कहानियों में वैश्वीकरण, बाजारवाद और सूचना प्रौद्योगिकी से उत्पन्न सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तनों का सर्वेक्षण किया गया है। लेख के अनुसार, 1991 के बाद भारतीय समाज तेजी से अर्थ एवं उपभोक्तावाद केंद्रित हुआ, जिसका प्रभाव साहित्य पर भी पड़ा। विभिन्न कहानियों के माध्यम से तकनीकी विकास के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों को प्रस्तुत किया गया है। 'पिंटी का साबुन' में बाजारवादी आकर्षण, 'चौपड़ में चुड़ैलें' में मोबाइल और इंटरनेट के दुरुपयोग, 'वह सपने बेचता है' तथा 'उसे बुद्ध ने काटा' में कॉर्पोरेट संस्कृति, महत्वाकांक्षा और मानसिक तनाव को रेखांकित किया गया है। 'पुत्रिकामेष्टि' तकनीकी विकास और बदलती सामाजिक स्वीकृतियों को सामने लाती है,जबकि 'डार्क जोन' सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पन्न भावनात्मक जटिलताओं को व्यक्त करती है। 'ऐपफरोश' मनुष्य की बढ़ती ऐप-निर्भरता, 'मंगरा माल' बाजारवाद से आदिवासी समाज के शोषण तथा 'शिफ्ट-कंट्रोल-ऑल्ट-डिलीट' और 'प्रोग्रामिंग' तकनीकी विकास के कारण मानवीय संबंधों और संवेदनाओं के क्षरण को उजागर करती हैं। अतः लेख निष्कर्ष देता है कि वैश्वीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी ने हिन्दी कथा साहित्य के कथ्य, भाषा, पात्रों और सामाजिक सरोकारों को व्यापक रूप से प्रभावित किया है।

Display Num 
Powered by Phoca Download
Seminars/ Workshops
Opinion Poll
1. भारत में ऑनलाइन शिक्षा क्या पारंपरिक शिक्षा का विकल्प हो सकती है?
 
2. वर्तमान में सम्पन्न हो रहे वेबिनार के बारे आपका अनुभव क्या है?
 
3. उच्च शिक्षा में सुधार हेतु ए.पी.आई.और अन्य संबंधित विषयों के परिवर्तन में क्या जल्दबाजी उचित है?
 
4. भारत में समाज विज्ञान एवम मानविकी की शोध पत्रिकांए शोध के स्तर को बढाने में निम्न सामर्थ्य रखतीं हैं-
 
5. भारतीय विश्वविद्यालयों में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञानं के अधिकांश शोध हैं –
 
6. क्या आप भारतीय विश्वविद्यालयो में हो रहे शोध से संतुष्ट है?